मार्च 8, 2024


महाशिवरात्रि का अविस्मरणीय दिन (An Unforgettable MahaShivratri)

आज महाशिवरात्रि थी, शुक्रवार का दिन। आज मैंने आज पहली बार व्रत रखा! मेरी माँ और बहन ने मेरी तबीयत को लेकर कई बार रोका, लेकिन पिताजी ने एक बार भी मना नहीं किया। बस फिर क्या था, रख लिया मैंने व्रत। और महादेव की कृपा से, मैं बिना किसी परेशानी के अपना व्रत पूरा करने में सफल रहा।

आज मंदिर जाना एक अद्भुत अनुभव था। काफी भीड़ थी, लेकिन मुझे शिव जी के दर्शन और पूजा करने का पूरा समय मिला। मैंने आज पहली बार शिवलिंग पर दूध भी चढ़ाया। ये वाकई में बहुत सुखद अनुभव था। इसके बाद, मैंने आज शिव आरती के मंत्रों का भी जाप किया।

शाम को, मैं करन के घर जाने का सोच रहा था, लेकिन वहीं पर मैंने वो गलती कर दी जो मैं अक्सर करता रहता हूँ। एक मंदिर से शिव आरती की गूंज आ रही थी, लेकिन मैं करन के घर जल्दी पहुँचने के लिए वहां नहीं रुका। ये मेरी चूक थी, मैं अभी भी पल में जीना नहीं सीख पाया हूँ। मुझे अब भी इसका अफसोस हो रहा है, मुझे वहां रुककर आरती में शामिल होना चाहिए था।

हालाँकि, कुल मिलाकर, ये महाशिवरात्रि मेरे लिए बहुत खास रहा। मैंने पहली बार व्रत रखा, शिवलिंग का जलाभिषेक किया और पूजा-पाठ किया। उम्मीद करता हूँ भविष्य में मैं ऐसी गलतियाँ नहीं करूंगा और पल में जीना सीख लूंगा। हर हर महादेव!



Prajjwal Pathak

A dead boy yearning to resurrect the echoes of a life once lived.

Post a Comment

Previous Post Next Post